राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शादी की सिल्वर और गोल्डन जुबली पर शुरू हुआ दोबारा शादी का दौर!
Bhaskar News
| May 21, 2012, 02:33AM IST

इवेंट मैनेजर्स कहते हैं, ये मौके कपल्स को अपने पुराने वक्त की याद दिलाते हैं। ऐसे में कई बार इनकी फरमाइश होती है कि खाने का मैन्यू वही रखा जाए जो उनकी वेडिंग के वक्त था। कुछ डेकोरेशन में भी अपने पुराने अंदाज को ही वरीयता देते हैं। एक इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रकाश खंडेलवाल कहते हैं, इस तरह का इवेंट बेसिकली कपल और उनके बच्चों के लिए काफी यादगार होता है।
ऐसे में हम कोरियोग्राफी के साथ उनकी शादी से जुड़ी कहानी को स्टेज पर प्रजेंट करते हैं। इस डांस ड्रामा के जरिए यह बताया जाता है कि वे किस तरह मिले? किस तरह उनकी शादी हुई और कैसे एक दूसरे को समझने और हर रिश्ते से तालमेल बैठाते हुए वे जिंदगी को पूरी शिद्दत से जी रहे हैं। अक्सर इस डांस ड्रामा में डांसर्स के साथ परिवार के लोगों को भी शामिल किया। सेलिब्रेशन के जरिए मेहमानों का पूरे फैमिली ट्री से परिचय भी हो जाता है।
इस तरह के इवेंट अब एक दिन का सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक उत्सव का रूप लेते जा रहे हैं। हाल ही में बिजनेसमैन एल.एल. गुप्ता और उनकी वाइफ का गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन दो दिवसीय इवेंट के तौर पर मनाया गया। मेन इवेंट के एक दिन पहले हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। जिसमें एल.एल. गुप्ता के बेटे बारातियों के तौर पर शामिल हुए।
सिल्वर जुबली और सिल्वर थीम
26 मई को अपनी शादी की सिल्वर जुबली मना रहे बिजनेसमैन अजय सक्सेना और उनकी वाइफ ने सेलिब्रेशन की थीम सिल्वर और वाइट रखी है। इस इवेंट को दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कर रही है। इवेंट को अपने पेरेंट्स के लिए ऑर्गेनाइज करने वाले अपूर्व कहते हैं, एक रिसोर्ट में होने वाले इस सेलिब्रेशन में एनआरआई गेस्ट के लिए भी स्पेशल अरेंजमेंट्स किए गए हैं, जिसमें रेन डांस प्रमुख है। वहीं दिल्ली से एक रॉक बैंड भी परफॉर्म करने आएगा।
चूंकि मेरे पेरेंट्स की शादी अस्सी के दशक में हुई थी लिहाजा वो बैंड उस समय के हिट नंबर्स पर प्रस्तुति देगा। साथ ही गेस्ट के लिए भी ड्रेस कोड भी रखा गया है। महिलाएं जहां वाइट ड्रेस और सिल्वर ज्वैलरी में आएंगी, वहीं पुरुष ब्लैक और टक्सीडो में अपनी शान बढ़ाएंगे।
राजस्थान फैशन वीक को देखते हुए डिजाइनर्स रोहित और अभिषेक ने समर डांस ऑफ लाइफ थीम पर कलेक्शन प्रजेंट किए । इस अवसर पर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे।





