विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> What About 7000 Students Have Applied?

आवेदन कर चुके 7000 छात्रों का क्या होगा?

Bhaskar News | Dec 12, 2012, 05:04AM IST
 
 

जयपुर.राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन बीच में ही स्थगित किए जाने के बाद अब सवाल खड़ा हो गया है कि 5 से 7 दिसंबर के बीच जो सात हजार से अधिक छात्र आवेदन कर चुके, वे मान्य भी होंगे या नहीं? साथ ही, जिन छात्रों ने बैंक में फीस का चालान जमा करा दिया, उनके बारे में भी अभी तक स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इधर, परीक्षा विभाग के अधिकारी कहते हैं कि कुछ छात्रों ने गलत विषय और गलत तरीके से फॉर्म भर दिए थे। यूनिवर्सिटी के स्तर पर तकनीकी फॉल्ट की वजह से आवेदन प्रक्रिया रोकनी पड़ी। 
 
अब जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि ऐसे छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत है या नहीं। 
 
'यूनिवर्सिटी के शिक्षक, तकनीकी एक्सपर्ट सहित कई लोग परीक्षा आवेदन प्रक्रिया का ठेका लेने वाली निजी फर्म को सहयोग कर रहे हैं। यह फर्म नई है और 10 लाख छात्रों के लिए प्रोग्राम तैयार कर रही है। हमें उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिन में सबकुछ ठीक हो जाएगा और परीक्षा आवेदन की तिथि घोषित करने की स्थिति में होंगे।'
 
निष्काम दिवाकर, कुलसचिव
 
ये खामी आई  
 
बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष और एमए के फाइनल ईयर के छात्रों का रिकॉर्ड नई फर्म द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर प्रोगाम में अपडेट नहीं हो सका था। परीक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन छात्रों का पुराना रिकॉर्ड अपडेट करने का काम जारी है। यह कब तक पूरा होगा और परीक्षा आवेदन प्रक्रिया कब तक शुरू होगी, इस बारे में सूत्रों ने बताने से इनकार कर दिया।  
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment