जोधपुर.एयरफोर्स स्टेशन की 31स्क्वाड्रन में तकनीकी शाखा में तैनात कॉर्पोरेल कानपुर निवासी राहुल सिंह (25)पुत्र नरेशसिंह ने रविवार दोपहर अपनी बैरक के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर पिछले 12 दिन में खुदकुशी करने की यह दूसरी घटना है। कॉर्पोरेल की आत्महत्या के कारणों का खुलासा तो नहीं हो पाया है, लेकिन वे कई दिनों से मानसिक तनाव में थे।
पुलिस के अनुसार राहुल सिंह अविवाहित होने से यूनिट की बैरक में तीन अन्य साथियों के साथ रहते थे। रविवार को छुट्टी होने से उनके तीनों साथी बाहर गए हुए थे। उल्लेखनीय है कि 27 नवंबर की देर रात एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यरत रहीं प्रशासनिक शाखा में कार्यरत स्क्वाड्रन लीडर आनंदिता दासगुप्ता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
आगे तस्वीरों के साथ पढ़िए: एक रात जब महिला स्क्वाड्रन लीडर ने की खुदकुशी>>>