राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
वायुसैनिक का था अफेयर, अपनी महिला मित्र से करना चाहता थे शादी!
Bhaskar News
| Dec 11, 2012, 01:35AM IST

जोधपुर.एयरफोर्स स्टेशन पर अपनी बैरक में रविवार को खुदकुशी करने वाले कॉपरेरल राहुलसिंह का किसी महिला मित्र से अफेयर था और वे उससे शादी भी करना चाहते थे। महिला मित्र से मोबाइल पर लगातार बातचीत होती थी।
खुदकुशी करने से पहले भी उससे बात हुई थी। कानपुर से लौटने के बाद वे लगातार तनाव में थे। संभवतया किसी बात को लेकर परेशान थे। एयरफोर्स ने कॉर्पोरेल का मोबाइल जब्त कर लिया है। इसकी कॉल डिटेल के आधार पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस व एयरफोर्स की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है।
हालांकि, अभी तक जांच में जुटी पुलिस आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं लगा पाई है। उधर, सोमवार को जोधपुर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में रातानाडा पुलिस ने एमजीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसके परिजनों के अनुसार राहुल की अंत्येष्टि कानपुर में की जाएगी।
साथियों से पूछताछ
बैरक के कमरे में राहुल के साथ रहने वाले तीनों जवानों से एयरफोर्स के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उसने राहुल के व्यवहार तथा बातचीत सहित उसके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
उसके साथ काम करने वाले कुछ जवानों ने पुलिस को बताया कि वे अक्सर किसी महिला से बातचीत करते थे और उससे शादी भी करना चाहते थे। इस बारे में पुलिस तथा एयरफोर्स के अफसरों ने जोधपुर पहुंचे उनके पिता नरेश, भाई सोनी सिंह तथा मामा ब्रजेश से भी बातचीत की है।
कमांडेंट कंट्रोल फिर विफल
एयरफोर्स स्टेशन की 31 लॉयन स्क्वाड्रन का कमांडेंट कंट्रोल एक बार फिर विफल साबित हुआ है। कारण कि स्क्वाड्रन को लीड करने वाले अफसरों को मातहत जवानों की पूरी जानकारी नहीं थी। उसके मोबाइल पर बातचीत करने या घरेलू परेशानी की जानकारी होना जरूरी है। इस स्क्वाड्रन के जवानों की यह बात भी सामने आई है कि कुछ अफसरों के व्यवहार को लेकर वे संतुष्ट नहीं हैं।







