इंद्रा के साथ भंवरी दिल्ली गई थी और जाखड़ से मिली थी
जोधपुर। भंवरी अपहरण और हत्या मामले में सीबीआई ने गुरुवार को पाली से कांग्रेस के सांसद बद्रीराम जाखड़ को पूछताछ के लिए सर्किट हाउस बुला लिया है। फरार आरोपी इंद्रा विश्नोई ने तीन माह पहले आरोप लगाया था कि भंवरी ने अपनी सीडी के संबंध में जाखड़ से चर्चा की थी फिर दिल्ली में जाखड़ से मिली भी थी। जाखड़ ने भंवरी के बेटे के नाम से गैस एजेंसी दिलाने की डिजायर भी लिखी थी।
सीबीआई जाखड़ के उस बंद मोबाइल नंबर के बारे में पूछताछ करना चाहती है जिससे भंवरी के नंबर पर बात हुई थी और उसके बाद यह मोबाइल नंबर बंद कर दिया था। इसके अलावा उन पर भी अपहरण के बाद भंवरी के पति अमरचंद को सहयोग करने के भी आरोप लग रहे हैं। सीबीआई दो दिन से उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को समन देकर उन्हें गुरुवार सुबह सर्किट हाउस तलब किया गया। करीब 12 बजे जाखड़ वहां पहुंचे, अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
Photo & Video- Vikash Bora