राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दस साल से पक्षियों की सेवा अब बनवाएंगे पक्षी मोक्षधाम
मनीष बोहरा | Aug 08, 2012, 06:24AM IST

पक्षी प्रेम के कारण अब वे आसपास के इलाके में पक्षीराज बन गए हैं। सुबह के पांच बजे हो या फिर शाम के चार। सारे काम छोड़कर वे अपने स्कूटर पर पक्षियों के चुग्गा-पानी का इंतजाम करने घर से निकल पड़ते हैं।
मेहता अब पक्षियों के लिए पक्षी मोक्षधाम बनाएंगे, ताकि मरने के बाद इनका क्रियाकर्म सम्मान से हो जाए। आज शहर के भूतेश्वर वन खंड, जोगी तीर्थ, अरना झरना, संवितधाम, मगरा पूंजला और सुरपुरा बांध में रोजाना सैकड़ों पक्षियों को चुग्गे-पानी की व्यवस्था की जा रही है।
50 किलो से 500 क्विंटल
मेहता ने पहले खुद पक्षियों को चुग्गा डालना शुरू किया। वे महीने में तकरीबन 50 किलो चुग्गा पक्षियों को खिलाते थे। बाद में लोगों को अपने साथ जोड़ा। व्यवस्थित काम के लिए पक्षीराज सेवा समिति बनाई।
अब समिति शहर के कई स्थानों पर कबूतर, कौए और मोरों को हर महीने तकरीबन 500 क्विंटल चुग्गा डालती है। वर्ष 2002 से अब तक समिति के 180 सदस्य बन गए हैं। पाली, बाड़मेर, जालोर तथा कोयम्बटूर, बैंगलोर में भी समिति के सदस्य यह काम कर रहे हैं। 52 वर्षीय मेहता ने तो इसे जीने का मकसद बना लिया है।उनके साथी भी बराबर सहयोग कर रहे हैं।







