विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Changing The Reserve Quota Math Impaired Flat In 1312

रिजर्व कोटा बदलने से बिगड़ा 1312 फ्लैट का गणित

Bhaskar News | Oct 21, 2012, 05:05AM IST
 
 

जोधपुर.राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने मकानों के आवंटन में अचानक रिजर्व कोटा बदल कर जोधपुर के 1312 फ्लैट की गणित बिगाड़ दी है। ऐसी ही गड़बड़ी प्रदेश की सभी योजनाओं में हो रही है। जिनके फॉर्म भरे जा चुके हैं। नए फैसले से जिस वर्ग का कोटा दोगुना हो चुका है, वह वर्ग आवेदन करने से चूक गया है तो जिस वर्ग का कोटा घटा है, उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। 
 
शहर की तीन योजनाओं में लगभग 6 हजार लोगों ने 30 करोड़ से ज्यादा रुपए जमा करवाए हैं, वे सभी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोगों में रोष को देखते हुए आवासन उप आयुक्त ने उच्चाधिकारियों से नया रिजर्व कोटा भविष्य की योजनाओं में लागू करने का आग्रह किया है।
 
निगम-जेडीए से दोगुना हुआ कोटा
 
नगर निगम की गांधी नगर योजना और जेडीए की विवेक विहार योजना में एससी का रिजर्व कोटा 9 प्रतिशत तथा एसटी का कोटा 6 प्रतिशत था। हाउसिंग बोर्ड की विवेक विहार और उद्यान अपार्टमेंट की योजनाओं में भी इन वर्ग का कोटा लगभग इतना ही था, मगर बोर्ड के नए फैसले से अब यह कोटा जेडीए व निगम से दोगुना हो गया है। इसी तरह सामान्य वर्ग के लिए हाउसिंग बोर्ड ने 34 प्रतिशत कोटा तय किया है, जबकि इस वर्ग का जेडीए व निगम में 53 प्रतिशत कोटा है। 
 
जल्द हल निकलेगा
 
'नए आदेश से विवेक विहार व उद्यान अपार्टमेंट की लॉटरियां अटकी हुई हैं। चार माह से लोगों का पैसा फंसा हुआ है। बोर्ड को यूओ नोट लिख कर जल्द फैसला करने का आग्रह किया है।'
 
 
एके भाटी, कार्यवाहक, उप आवासन आयुक्त
 
पुरानी योजनाओं में नया कोटा गलत
 
'नौकरियों में आरक्षण का प्रतिशत संविधान के मुताबिक तय है, मगर बोर्ड व निकायों में ऐसा नहीं है। ऐसी संस्थाएं अपने स्तर पर आरक्षण में बदलाव कर सकती हैं और ये बदलाव राजनीतिक फायदे और वर्ग विशेष के लिए करते हैं। आरक्षण में बदलाव को मौजूदा व पुरानी योजनाओं में लागू करना गलत है, उन्हें भविष्य की योजनाओं में लागू किया जा सकता है।'
 
पुष्पेंद्रसिंह भाटी, एडवोकेट
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment