राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कांग्रेस की 17 महीने से नहीं बनी कार्यकारिणी
Bhaskar News
| Nov 29, 2012, 06:15AM IST

जोधपुर.शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के 17 महीने गुजर जाने के बाद भी नहीं हुई है। इससे कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है।
18 अक्टूबर 2005 को पहली बार सईद अंसारी शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए। इसके बाद 5 जुलाई 2011 को पीसीसी ने इन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद सौंपा। आम तौर पर कांग्रेस में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के 2-3 माह बाद जिला कार्यकारिणी गठित हो जाती है, लेकिन यहां 17 महीने बाद भी ऐसा नहीं हुआ।
ऐसे में कार्यकर्ताओं में भी रोष है। उनका कहना है कि एक तरफ पार्टी उन्हें आमजन के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं से वाकिफ करवाने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें जिला कार्यकारिणी में मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे अगर आमजन में जाएं तो किस ओहदे से जाए।
गौरतलब है कि शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष करीब एक सप्ताह पूर्व पत्रकारों के समक्ष घोषणा की कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे, लेकिन पिछले सत्रह माह में कार्यकारिणी ही नहीं बनाई।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चंद्रभान से सीधी बातचीत
भास्कर : आपकी पार्टी में जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कितने समय में उसे कार्यकारिणी घोषित करनी होती है?
वैसे तो कोई हार्ड एंड फास्ट नहीं है। फिर भी 2-3 माह में कार्यकारिणी गठित हो जाती है।
जोधपुर में ऐसा क्यों नहीं हुआ?
मैंने शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को 2-3 बार कहा, लेकिन पता नहीं उनके क्या जंची हुई है।
तो आप कोई कार्रवाई क्यों नहीं करते?
जब भी कहता हूं कोई न कोई बहाना बना लेते है, लेकिन कार्यकारिणी भी तो गठित करना जरूरी है।
अब आप क्या कार्रवाई करेंगे?
जल्दी ही मैं उनको निर्देश देकर ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी गठित करवाऊंगा।
सभी को स्थान देना जरूरी है
यह बात सही है कि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी में ढिलाई बरती गई है। वैसे कुछ मामलों में जोधपुर पिछले कुछ समय से डिस्टर्ब भी रहा है। इसके गठन का कोई नियम तो नहीं है लेकिन इसमें सभी वर्ग और प्रकोष्ठों का भी ध्यान रखना जरूरी है। उम्मीद है एक हफ्ते में नई कार्यकारिणी बन जाएगी।
सुनीता भाटी,
कांग्रेस प्रदेश महासचिव
जल्द गठित कर देंगे
'नई कार्यकारिणी जल्दी गठित कर देंगे। इसमें पुराने लोगों के साथ पांच प्रतिशत बाहरी लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसकी कार्यवाही चल रही है।'
सईद अंसारी, जिलाध्यक्ष
शहर जिला कांग्रेस कमेटी






