जोधपुर. नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने गुरुवार को मेहरानगढ़ के पीछे सिंघोड़ियों की बारी के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चे मकानों को ध्वस्त किया। नगर निगम आयुक्त जुगलकिशोर मीणा के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी रामकुमार जावा व राजेंद्र गुंद के नेतृत्व में दस्ते ने सिंघोड़ियों की बारी के निकट सरकारी भूमि पर बने 10 मकान ध्वस्त किए।
इस दौरान पुलिस जाब्ता भी साथ था। नगर निगम अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि सरकारी भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इस पर अतिक्रमण निरोधक टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध कब्जे हटाने के साथ ही लोगों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।