विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Court In The FBI Report, Confirmed The Death Of Bn

कोर्ट में एफबीआई की रिपोर्ट पेश, भंवरी की मौत की पुष्टि

Bhaskar News | Jul 06, 2012, 07:56AM IST
 
 

जोधपुर. भंवरी मामले में गुरुवार को सीबीआई ने विशेष अदालत में अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई से मिली भंवरी की डीएनए रिपोर्ट पेश की। भंवरी के दो बच्चों गुनगुन व साहिल के रक्त नमूनों का मिलान नहर से मिलीं जली हुई हड्डियों के डीएनए से किया गया था। एफबीआई ने मिलान होने की पुष्टि की है।

भंवरी की मौत की पुष्टि

अमेरिकी दूतावास के माध्यम से सीबीआई को भेजी गई एफबीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि भंवरी के दो बच्चों गुनगुन तथा साहिल के ब्लड सैंपल और नहर में मिलीं जली हुई हड्डियों के सैंपल एक समान हैं। यह इस बात का ठोस सबूत है कि नहर में मिली हड्डियां गुनगुन व साहिल की मां भंवरी देवी की हैं। गौरतलब है कि अब तक भंवरी की मृत्यु हो जाने का कोई ठोस सबूत सीबीआई के पास नहीं था। लेकिन एफबीआई की डीएनए रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है कि भंवरी अब जिंदा नहीं है।

अगली सुनवाई 21 जुलाई को

इससे पहले अतिरिक्त

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना की अदालत में अपराह्न् 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एसएस यादव व विशिष्ट लोक अभियोजक अशोक जोशी ने एफबीआई से प्राप्त रिपोर्ट पेश की।

इसके साथ ही सीबीआई ने अदालत में एक प्रार्थना पत्र पेश कर कहा कि आरोपी विशनाराम, कैलाश जाखड़, ओमप्रकाश व अशोक विश्नोई के हथकड़ी लगाने की इजाजत दी जाए। इस संबंध में अदालत 21 जुलाई को आदेश पारित करेगी। गुरुवार को इस मामले के 16 में से 12 आरोपी ही पेश हुए। विशनाराम, कैलाश जाखड़ व ओमप्रकाश अदालत में हुई फायरिंग मामले में पुलिस रिमांड पर हैं, इसलिए चार्ज बहस आगे नहीं बढ़ सकी। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को स्वास्थ्य कारणों से हाजिरी माफी दी गई है, अब इस मामले में 21 जुलाई को चार्ज बहस होगी।

सीबीआई पर बहस में देरी का आरोप

गुरुवार को चार्ज बहस नहीं होने से परसराम विश्नोई के अधिवक्ता सुनील जोशी ने कहा कि सीबीआई जानबूझकर देरी कर रही है, जबकि आरोपी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं। इस पर अदालत ने असहमति जताते हुए कहा कि आरोपी कैलाश जाखड़ भाग गया था, इस कारण से देरी हो रही है।

मीडिया पर फिर भड़के मलखान

सुनवाई के बाद कोर्ट के बाहर जब मीडियाकर्मी मलखानसिंह के फोटो लेने लगे, तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘क्यों मेरे पीछे पड़े हो? अदालत में और भी पेशियां होती हैं, उनके फोटो क्यों नहीं लेते? सात महीने से सिर्फ मेरे ही फोटो ले रहे हो।’ वहां खड़े एक पुलिस वाले ने भी विधायक की हां में हां मिलाते हुए फोटोग्राफर को वहां से चले जाने को कहा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment