विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Daughters Was Too Much Anger, Forcibly Enters Into Klektert

चरम पर पहुंचा बेटियों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट में जबरन घुसीं

1 of 5 Photos

जोधपुर. नई दिल्ली में पैरामेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार की घटना के विरोध में गुरुवार को जोधपुर में छात्राओं ने आक्रोश रैली निकाली। शहर में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

ज्ञापन में ऐसे जघन्य अपराध के लिए सख्त कानून बनाने व इस प्रकरण के आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। देश की राजधानी में हुई शर्मनाक घटना के विरोध में छात्राओं की रैली केएन कॉलेज से रवाना हुई।

रैली ओल्ड कैंपस होते हुए नई सड़क पहुंची, जहां छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। रास्ता जाम कर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान छात्राएं जबरन कलेक्ट्रेट में घुस गई।

केएन कॉलेज छात्रसंघ सचिव ज्योति रमन, इंद्रा कुमारी, प्रतिभासिंह चौहान, चेतना चारण, दिव्या गहलोत व विनिता नारनोलिया की अगुवाई में छात्राओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल में एबीवीपी के महानगर मंत्री महेंद्र सिंह राजपुरोहित, कला संकाय उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह बड़ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नगेंद्र सिंह भाटी, लोकेंद्रसिंह गुढ़ा, साक्षी चौहान, शालिनी, अभिलाषा व राहुलसिंह शामिल थे।

दुष्कर्म मामले की सुनवाई  विशेष अदालत में जल्द पूरी करके दोषियों को मृत्युदंड दिया जाए। महिलाओं के साथ होने वाली ज्यादती की शीघ्र सुनवाई करने के लिए देश भर में विशिष्ट न्यायालय स्थापित किए जाएं। जहां पर इस प्रकार के मामले हों, वहां जिम्मेदार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए। 


दोषियों को फांसी से कम सजा नहीं मिले
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों को फांसी से कम सजा नहीं दी जाए। एसएफआई कला संकाय के अध्यक्ष पूनम सिंह सिसोदिया व छात्र नेता पृथ्वीचंद जोशी व अन्य छात्रों ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा कि देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

नेता कहते हैं कि महिलाएं रात में घर से बाहर न निकलें। ऐसे नेता महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की बजाय बेतुकी सलाह देते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्दी ही मामले की सुनवाई पूरी कर दोषियों को सजा दी जाए। मां भटियाणी पुत्र संगठन के प्रमुख सेठू चारण व सत्यनारायण पंडित ने गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग की है।


भाजपा महिला पार्षदों का धरना आज 
नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता गणेश बिजाणी ने भी आरोपियों को सजा देने की मांग की है। साथ ही बताया कि भाजपा की महिला पार्षद अन्य महिला संगठनों के साथ शुक्रवार  को दोपहर 12 बजे जालोरी गेट पर सांकेतिक धरना देंगी।

केएन कॉलेज छात्रसंघ सचिव ज्योति रमन व प्रतिभासिंह के अनुसार शुक्रवार को सुबह 11 बजे छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित होंगी और इस घटना के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा।

आगे की तस्वीरों में देखिए किस तरह पुलिस भी बेबस हो गई लड़कियों के गुस्से के आगे...


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment