राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एसीपी करेंगे नकली इंजेक्शन प्रकरण की जांच
Bhaskar News
| Jun 03, 2012, 04:26AM IST
डीसीपी (पूर्व) राहुल प्रकाश ने बताया कि गत दिनों शहर पुलिस ने स्टेट इंटेलिजेंस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे नकली इंजेक्शन के कारोबार का खुलासा किया था। इस गिरोह से जुड़े दवा विक्रेता सरकारी व निजी दवा विक्रेताओं के माध्यम से मेरोपेनम फामरूले के नकली इंजेक्शन बाजार में बेच रहे थे।
इस प्रकरण में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस गिरोह के सरगना राजेश पुरोहित उर्फ भोलिया की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। साथ ही इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच एसीपी मनोज चौधरी को सौंपी गई हैं।





