विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> DRM Seat While Riding In The Engine, Shift Travel

सीट छोड़ इंजन में सवार हुए डीआरएम, पाली तक की यात्रा

Bhaskar News | Jun 11, 2012, 05:01AM IST
 
 

जोधपुर.जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजेंद्र जैन ने सिटी स्टेशन से रविवार शाम मुंबई के लिए रवाना हुई सूर्यनगरी एक्सप्रेस के इंजन में पाली तक की यात्रा की। उन्हें बड़ौदा जाना था। उनके लिए ट्रेन की ए-1 बोगी में 13 नंबर सीट बुक थी। पाली में इंजन से उतरकर वे आरक्षित सीट पर बैठे। जब उनसे बात करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन स्विच्ड ऑफ था। चर्चा यह है कि रेलवे यूनियन के विरोध प्रदर्शन के कारण वे बोगी की बजाय इंजन में सवार होकर पाली तक गए।

तबादले तक विरोध

नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल सचिव बाबूसिंह ने बताया कि कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण डीआरएम के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है। जब तक डीआरएम का ट्रांसफर नहीं होगा, कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इसी कड़ी में सूर्यनगरी एक्सप्रेस पर प्रदर्शन किया गया था।


डीआरएम क्यों गए इंजन में

रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि डीआरएम ट्रेनिंग के लिए बड़ौदा गए हैं। वे जोधपुर से पाली तक फुट प्लेट निरीक्षण करते हुए गए। यह ड्यूटी का हिस्सा है।

नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों को पता चला कि डीआरएम सूर्यनगरी एक्सप्रेस से बड़ौदा जा रहे हैं, तो वे विरोध प्रदर्शन के लिए झंडे लेकर स्टेशन पहुंच गए। और बोगी संख्या ए-13 के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन चल रहा था। डीआरएम ट्रेन रवाना होने तक इस बोगी में नहीं चढ़े। वे ठीक 6:42 बजे पार्सल साइड से प्लेटफार्म पर आए और एक अन्य अफसर के साथ इंजन में चढ़ गए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment