राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
आग की चादर में लिपटी हुई वह आधा किमी तक दौड़ती रही!
Bhaskar News | Aug 09, 2012, 02:24AM IST

विवाहिता रमिला पत्नी पारसमल प्रजापत निवासी सिवाना ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व सिवाना निवासी पारसमल पुत्र तगाराम प्रजापत के साथ हुई थी। शादी के बाद से लगातार उसका पति एवं सास जमना देवी उसके साथ मारपीट कर अमानवीय ढंग से शारीरिक यातनाएं देते थे। यहां तक कि शादी के बाद पति से उसका शारीरिक संबंध भी नहीं बनता था।
बुधवार को मध्यरात्रि के बाद उसके पति व सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा यातनाएं दी। उसके बाद उन दोनों ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से उस पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा दी। आग से झुलसी रमिला भागकर अपनी बुआ के घर पहुंची और बचाने की गुहार की। वहां से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर में उपचार के दौरान बुधवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया।






