राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कार में उठाकर ले गए, तीन ने लूटी आबरू और थानों ने भी 12 घंटे सताया!
Bhaskar News
| Feb 20, 2013, 07:13AM IST

मेड़ता रोड/नागौर.मेड़ता रोड में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत लेकर पीड़िता जब मेड़ता रोड थाने गई तो पुलिस ने दो टूक कह दिया कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। आखिर मेड़ता सीओ के निर्देश पर मंगलवार रात मेड़ता सिटी थाने में मामला दर्ज हुआ। घटना 17 फरवरी की है। उसके साथ तीन युवकों ने रियां गांव में दुष्कर्म किया था।
मेड़ता रोड हवाई पट्टी के पास रहने वाली विवाहिता मंगलवार सुबह आठ बजे मेड़ता रोड थाने पहुंची और रिपोर्ट दी कि मेड़ता रोड निवासी शारीरिक शिक्षक अरुण श्रीवास्तव, सोनू मेघवाल व नरेन्द्र ने 17 फरवरी की शाम करीब नौ बजे अल्टो कार में अपहरण कर ले गए। तीनों ने चाकू दिखाकर उसके साथ रियां क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों ही शराब के नशे में थे। महिला 18 फरवरी की शाम अपने घर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई।








