विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> "Heart Of My Act, So Sorry .." ... And The Noose W

'मेरे कृत्य से कोई हर्ट हो, तो सॉरी..’ ...और फंदे पर झूल गया इंजीनियरिंग छात्र

bhaskar news | Jul 04, 2012, 04:27AM IST
 
 

जोधपुर.एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने मंगलवार रात को किराए के मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने अपने लैपटॉप में सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है। जिसमें उसने खुदकुशी करने का कारण पूर्व जन्म के कर्म बताए।

रातानाडा पुलिस ने शव एमजीएच मोर्चरी में रखवाया है। रातानाडा थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि जयपुर के चौड़ा रास्ता भागचंद की गली निवासी प्रेमचंद अग्रवाल का बेटा सर्वेश कुमार (19) जोधपुर में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल ब्रांच के फस्र्ट ईयर का स्टूडेंट था। वह रातानाडा शिव मंदिर क्षेत्र में किराए के मकान में कमरा लेकर रह रहा था। इसके आसपास के कुछ मकानों में कॉलेज के अन्य छात्र भी रह रहे हैं।

मंगलवार को उसके मैकेनिकल का प्रैक्टिकल था और बुधवार को फिजिक्स का पेपर होना था। मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सर्वेश अग्रवाल ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से झूल रहे शव को नीचे उतरवाया। इस वक्त तक सर्वेश के लैपटॉप में भजन सुनाई दे रहे थे।

साथ ही लैपटॉप में एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला। इसमें लिखा था, ‘मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। यह मेरे भूतकाल के कर्मो के लिए कर रहा हूं। मेरे कृत्य से कोई हर्ट हो, तो सॉरी..’। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया और उसके परिजनों को सूचित किया है। उनके पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment