विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Hospital Or Place Of Ktron Pocket, Turned Five In

अस्पताल या जेब कतरों का अड्डा, एक ही रात में पांच बने शिकार

Bhaskar News | Sep 01, 2012, 05:37AM IST
 
 

जोधपुर.महात्मा गांधी अस्पताल की लचर सुरक्षा व्यवस्था के चलते यहां चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है।

रात को इक्का दुक्का चोरी की घटनाएं गाहे बगाहे सामने आती रहती हैं, लेकिन गुरुवार रात चोरों ने एक साथ मरीजों के पांच परिजनों की जेब से हजारों रुपए पार कर लिए। खास बात यह है कि अस्पताल प्रशासन प्रत्येक वार्ड व गलियारे में सिक्यूरिटी गार्ड की तैनातगी पर लाखों रुपए खर्च कर रहा है।

चोर रुपए के साथ मोबाइल व सामान भी ले जा रहे हैं। गुरुवार रात बालोतरा निवासी राजेश कुमार की जेब से करीब ढाई हजार रुपए व मोबाइल पार हुआ, वह अपनी मां का उपचार करवाने यहां आया था। डेरियां की ढाणी लोहावट निवासी तालमा खान की जेब से 18 हजार 700 रुपए, ताज मोहम्मद पुत्र इस्माइल खान के सात हजार रुपए व मोबाइल चोरी हो गए।

इनके अलावा दो अन्य परिजनों के जेबें भी चोरों ने साफ कर दी। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मेडिकल थर्ड, सर्जिकल व पोस्ट ऑपरेटिव क्षेत्र में सर्वाधिक चोरियां हो रही हैं। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से किसी तरह की कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है। चोरियों की बड़ी वजह यहां रात को लोगों की अनावश्यक आवाजाही भी है। जिस पर रोक लगाने से कई बार हंगामे हो चुके हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment