राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
IIT जोधपुर के 7 स्टूडेंट्स को मिला 20 लाख तक का पैकेज
मनोज कुमार पुरोहित | Dec 12, 2012, 07:15AM IST

जोधपुर.जोधपुर आईआईटी के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स प्लेसमेंट के मामले में अग्रणी नजर आ रहे हैं। आईआईटी की प्लेसमेंट सेल के माध्यम से केवल 8 दिन में ही 41 प्रतिशत स्टूडेंट्स को विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियां सलेक्ट कर चुकी हैं।
इन स्टूडेंट्स को 20 लाख रुपए तक का पैकेज मिला है।अब ये युवा गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मोर्गन स्टेनली जैसी कंपनियों में जोधपुर का नाम रोशन करेंगे।
आईआईटी जोधपुर का दूसरा बैच मई में पास आउट होगा, प्लेसमेंट का पहला चरण 20 दिसंबर तक चलेगा। प्लेसमेंट सेल को उम्मीद है कि इस दौरान अधिकांश स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो जाएगा।
जोधपुर आईआईटी में बीटेक आठवें सेमेस्टर के 110 व एमटेक फाइनल सेमेस्टर के करीब 40 स्टूडेंट्स प्लेसमेंट की कतार में है, जिसमें से 62 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो चुका है। इन्हें 8.5 लाख से 20 लाख रुपए तक के पैकेज मिले हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने 15 से 20 लाख रुपए के पैकेज का ऑफर दिया है। अन्य कई कंपनियों ने 10 लाख रुपए से ज्यादा के पैकेज का ऑफर दिया है।
स्टूडेंट्स के लिए ये कंपनियां आईं
आईआईटी जोधपुर के स्टूडेंट्स को सलेक्ट करने के लिए एक सप्ताह में ही गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, नेशनल इंस्टीट्यूट, मोर्गन स्टेनली, सीआईएसटीओ, सैमसंग, एलएंडटी व होंडा जैसी कंपनियां पहुंची हैं। जबकि इंफोसिस, टीसीएस, 3 स्केल, नवयुग, न्यूक्लीयर, हापर, वैगर एंड वॉटसन, एनआईटी डेटा इंश्योरेंस, इम्नीटस जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों के आने की संभावना है।
अच्छे प्लेसमेंट के कारण
- आईआईटी जोधपुर नई आईआईटी है। यहां के फैकल्टी मेंबर्स से लेकर स्टूडेंट्स सभी युवा हैं। इन सभी में आईआईटी को एक नई पहचान दिलाने को लेकर जज्बा है। यहां की लैब भी अत्याधुनिक एवं इक्यूप्मेंट्स से परिपूर्ण है।
- आईआईटी जोधपुर में विषय के डिटेल रिसर्च के लिए तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुले हुए हैं, इनमें स्टूडेंट्स को विषय की गहन व नवीनतम जानकारी दी जाती है।
- आईआईटी जोधपुर के स्टूडेंट्स ‘आकाश’ टैबलेट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। इसने भी उनकी स्किल्स एवं टैलेंट को नई धार व पहचान दी है।
- प्लेसमेंट सेल का गठन कर उनमें स्टूडेंट्स को भी स्थान दिया गया है, क्योंकि अच्छी कंपनियों, पैकेज व वर्किग कंडीशन को स्टूडेंट्स से ज्यादा कोई नहीं जान सकता।
- आईआईटी जोधपुर का देश विदेश की कई कंपनियों व उच्च शैक्षणिक संस्थानों के साथ गठबंधन है, जिनका प्लेसमेंट में काफी फायदा मिला है।
अच्छे प्लेसमेंट का सभी को फायदा
- आईआईटी के स्टूडेंट्स का अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट होने की वजह से यहां के संस्थान की रेटिंग व साख सुधरेगी। इससे यहां अच्छे प्रोजेक्ट मिलेंगे।
- आईआईटी जोधपुर को मिलने वाले प्लेसमेंट के आधार पर स्टूडेंट्स अगले वर्ष च्वाइस भरेंगे तथा अच्छे स्टूडेंट्स आने से संस्थान का स्तर सुधरेगा।
यहां आना सबसे अच्छा निर्णय
आईआईटी जेईई में सलेक्शन के बाद आईआईटी जोधपुर का ऑप्शन भरना तथा यहां रिपोर्ट करना जीवन का सबसे अच्छा निर्णय था। यहां लगन के साथ पढ़ाई की तथा अब मेरा मोर्गन स्टेनली कंपनी में सलेक्शन हो गया।
- मनीष जैन, फाइनल इयर स्टूडेंट आईआईटी जोधपुर
अच्छी कंपनियों में मिले स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट
जोधपुर आईआईटी का उद्देश्य स्टूडेंट्स का अच्छी कंपनियों में सलेक्शन करवाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट सेल कार्य करता है। इस सेल में 4 फैकल्टी मैंबर्स के अलावा 22 स्टूडेंट्स को भी जोड़ा गया है। हमें विश्वास है कि सभी स्टूडेंट्स को अच्छे पैकेज पर सलेक्शन मिलेगा।
- प्रो. गौरव हरित, प्लेसमेंट इंचार्ज







