विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> In 10 Days The 10 Million Uprooted Road

10 दिन में उखाड़ दी 10 लाख की सड़क

Bhaskar News | Oct 22, 2012, 02:50AM IST
 
 

जोधपुर.जालोरी गेट मुख्य चौराहे पर दस दिन पहले बनी कंट्रोल सीसी (सीमेंट व कंकरीट) की सड़क घोटाला खुलने की आशंका के चलते रातों रात उखाड़ दी गई। इस सड़क का फिर से निर्माण करवाया जा रहा है। अफसरों से जब पूछा गया कि सड़क क्यों उखाड़ी गई तो उनका कहना था कि यातायात नहीं रुकने से क्यूरिंग ढंग से नहीं हो पाई, इससे सरफेस (सतह) खराब हो गया। उधर, हकीकत में ठेका फर्म ने काम घटिया किया है। अब अफसर ठेकेदार को काली सूची में डालने के बजाय मामले पर पर्दा डालने में जुटे है। उल्लेखनीय है कि इस सड़क का ठेका 10 लाख रुपए में दिया गया था। 
 
दो सप्ताह पूर्व शुरू हुआ था सड़क निर्माण
 
हाईकोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन ने बारिश के दौरान टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया था। पीडब्ल्यूडी ने एक पखवाड़े पूर्व ही बारिश के दौरान टूटने वाले तीन प्रमुख चौराहे और कुछ सड़कें कंट्रोल सीसी (सीमेंट-कंकरीट) से बनाने का काम चालू किया था। इस दौरान सबसे पहले एसबीबीजे के समीप से जालोरी गेट पुलिस चौकी तक सीमेंट-कंकरीट की सड़क बनाई थी। इसका काम दस दिन पूर्व ही किया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते सड़क का निर्माण घटिया पाया गया।
 
पोल खुलने से घबराए अफसर
 
हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले ही सड़कों के घटिया निर्माण पर नाराजगी जताते हुए अभियंताओं से मेजरमेंट बुक (एमबी) मंगवाई थी। हाईकोर्ट के इस फैसले से शहर की सभी निर्माण एजेंसियों के अभियंताओं में अफरा-तफरी मच गई थी। जेडीए के एक अभियंता की एमबी की जांच भी चल रही है। इसी बात से घबराए पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ठेकेदार पर दुबारा से सड़क बनाने का दबाव बनाया, लेकिन एकबारगी ठेकेदार ने इनकार कर दिया। उसने यहां तक कह दिया कि जब तक यातायात बंद नहीं हो सड़क ऐसी ही बनेगी। अफसरों ने ठेकेदार से आग्रह कर अन्यत्र अच्छी दर दिलाने का प्रलोभन दिया तो ठेकेदार काम करने पर राजी हो गया।
 
अन्य जगह पर चल रहे काम भी घटिया
 
पीडब्ल्यूडी के पास पैसों की कमी के चलते अफसर ठेकेदारों पर नकेल डालने  में विफल साबित हो रहे हैं। ठेकेदार काम के बदले भुगतान की मांग करते है, लेकिन पैसे के अभाव में अफसरों को घटिया काम पर समझौता करना पड़ता है। 
 
रेडी मिक्स प्लांट पर अनदेखी
 
जेडीए, निगम व पीडब्ल्यूडी के अफसर आनन-फानन में सड़क निर्माण करवा रहे हैं। ऐसे में सीमेंट-कंकरीट व बजरी की मिक्स डिजाइन पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। यही नहीं प्लांट पर भी इसको देखने वाला कोई नहीं होता है। ऐसे में यहां की जाने वाली लापरवाही पकड़ी नहीं जाती है।
 
सड़क बनते ही वाहन गुजरने से हुई गड़बड़
 
'सड़क बनते ही इस पर यातायात चालू हो गया। इसके कारण क्यूरिंग नहीं हो पाई ओर सरफेस बिगड़ गया। हमने यातायात रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुका। अब जहां भी काम हो रहे हैं, टिनशेड लगाकर रास्ता रोका है। इसका असर यह होता है कि पानी की तराई अच्छी ढंग से होती है।'
 
संजीव माथुर, एक्सईएन (सिटी), पीडब्ल्यूडी
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment