ट्रेनों के एसी क्लास में सफर और आ गई एक खुशखबरी!
Source: Bhaskar News | Last Updated 06:49(09/02/12)
जोधपुर. ट्रेनों के एसी क्लास में सफर के लिए 15 फरवरी से लागू हो रही आईडी प्रूफ की नई व्यवस्था में उन यात्रियों को छूट दी गई है, जिन्हें अपग्रेडेशन स्कीम के तहत एसी क्लास में बर्थ दी जाती है।
अपग्रेडेशन स्कीम के तहत स्लीपर के यात्रियों को थर्ड एसी में बर्थ खाली रहने पर उसी किराए में एसी का सफर कराया जाता है। कम्प्यूटर द्वारा रेंडम प्रणाली के आधार पर ऐसे यात्रियों का चयन किया जाता है।
रेलवे ने 15 फरवरी से एसी क्लास के सभी यात्रियों के लिए आईडी प्रूफ की अनिवार्यता लागू की है, लेकिन अपग्रेडेशन स्कीम के यात्रियों को आईडी दिखाने की जरूरत नहीं रहेगी।
रेलवे के वाणिज्य निदेशालय ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि ऐसे यात्रियों को भी आईडी नहीं दिखाना पड़ेगा, जिन्हें ट्रेन में टीटीई द्वारा स्लीपर व एसी के अंतर का किराया देने पर बर्थ आवंटित की जाती है।