राजे-रजवाड़ों की धरती है राजस्थान। रंग-बिरंगा राजस्थान। यहां की धरती पहचान रही है राजपूताना आन-बान और शान। जहां एक और उस शान की गवाह इमारतें, हवेलियां और किले आज भी बाहें खोलकर आपका स्वागत करते हैं, वहीं कुछ दूसरी कहांनियां ऐसी भी हैं जो इतनी उजली नहीं। जो अहसास कराती हैं ख़ौफ़ का, सूनेपन का और बर्बादी का।
राजस्थान के अलवर जिले में एक ऐसा ही किला स्थित हैं भानगढ़ में। यह किला दुनिया के 100 सबसे डरावनी जगहों में शामिल किया गया है। भानगढ़ के किले में रात गुज़ारने के बाद आज तक कोई ज़िंदा नहीं लौटा और गर लौटा भी तो चंद रोज़ ही जिया। भानगढ़ यानी भूतों का गढ़। 500 बरस पुराने इस किले को श्राप है कि यहां रात के अंधेरे में भटकने वालों पर मौत का साया ही मंडराएगा। रात होते ही यहां घुंघरुओं की आवाज़ें आना शुरू हो जाती हैं।
भारतीय पुरातत्व विभाग ने भी इस किले को बेहद ही अजीब माना है। आगे क्लिक कीजिए और जानिए क्या है रूह कंपा देने वाले इस किले की कहानी और क्यों सरकारी अमले भी यहां आपको न जाने की ही सलाह देते हैं।