चांधन फील्ड फायरिंग रेंज.भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों व हेलिकॉप्टरों ने शुक्रवार को एशिया की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज पोकरण में दुश्मन का दिल दहला देने वाली मारक क्षमता का प्रदर्शन किया।
दुश्मन को ‘फौलादी मुक्का’ दिखाने की तर्ज पर वायुसेना के जांबाज पायलटों ने एक के बाद एक जैसे ही दुश्मन के काल्पनिक ठिकानों को नेस्तनाबूद करना शुरू किया, फायरिंग रेंज से लगभग सवा सौ किलोमीटर दूर सीमा पार बैठे पाकिस्तान के सैन्यकर्मियों का दिल दहल उठा।