जोधपुर.पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मेनका गांधी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम जोधपुर आएंगी। वे रविवार दोपहर में जेट एयरवेज की नियमित उड़ान से दोपहर 3:40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। श्रीमती गांधी एयरपोर्ट से सीधी अजीत भवन आएंगी।
यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद पाली में किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। वे यहां निजी कार्यक्रम में भी शरीक होंगी। शाम को जोधपुर लौटेंगी और रात्रि विश्राम अजीत भवन में करेंगी। मेनका गांधी अगले दिन सोमवार को सुबह सोजत में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।