एलएलबी स्टूडेंट्स को मिलेगा एक और मौका
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 05:03(10/02/12)
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने इस वर्ष लीगल कैंप व मूट कोर्ट से वंचित रहे एलएलबी सैकंड व फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को एक और मौका देने का निर्णय किया है। जेएनवीयू के विधि संकाय ने गत माह सैकंड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए लीगल कैंप व फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए मूट कोर्ट का आयोजन किया था लेकिन कई छात्र इनमें शामिल होने से वंचित रह गए थे।
हाल में संकाय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गिलाकौर के नेतृत्व में इन स्टूडेंट्स ने डीन प्रो. आरएल प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें एक मौका और देने का आग्रह किया था। इसे ध्यान में रखते हुए प्रो. प्रसाद ने इन स्टूडेंट्स को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इसके तहत द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए लीगल एड का कैंप 13 फरवरी को शाम चार बजे आयोजित होगा। इसी प्रकार फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए मूट कोर्ट 15 फरवरी को शाम चार बजे
आयोजित होगा।