जोधपुर.मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सबसे बड़े एमडीएमएच की लचर चिकित्सकीय जांच व्यवस्था का खमियाजा मरीज भुगत रहे हैं। निजी प्रयोगशाला संचालक फायदा उठा रहे हैं। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में प्रतिदिन सुबह से दोपहर इन प्रयोगशालाओं के लपके मरीजों को जल्दी रिपोर्ट के नाम पर जांच केंद्र ले जाते हैं। जहां अधिक शुल्क वसूला जाता है।
सुरक्षाकर्मियों के सामने बे-रोक टोक आते हैं
खास बात यह है कि अस्पताल में अनावश्यक लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पूर्व सैनिकों के नाम मोटा खर्चा किया जा रहा है। इन्हीं सुरक्षाकर्मियों के सामने ये लपके आराम से बेरोक टोक आ जा रहे हैं। ओपीडी के बाद में वार्डों में इन लपकों की आवाजाही शुरू हो जाती है।
फोटो: पूरणसिंह