सामूहिक विवाह समारोह के पोस्टर का विमोचन
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 05:35(09/02/12)
जोधपुर. श्री गणपति मैढ़ स्वर्णकार जागृति एवं विकास संस्थान की ओर से 18 फरवरी को संभाग स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। राईकाबाग स्थित युगल जोड़ी श्री बाबा रामदेव मंदिर में देव पूजन से सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत हुई।
सैनाचार्य व समिति के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां देते हुए समारोह के सफलता की कामना की। सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज ने समारोह के पोस्टर व बैनर का विमोचन किया। आयोजन समिति का गठन करते हुए महेश खजवाणिया को अध्यक्ष, सुरेश कुमार कंडेल को उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल जावड़ा सचिव, विनोद बदलिया सहसचिव, लादूराम खजवाणिया कोषाध्यक्ष व हुकमी चंद अडाणिया को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
समारोह के तहत 18 फरवरी को सुबह विनायक पूजन के बाद लालसागर स्थित हनवंत आदर्श विद्या मंदिर से सामूहिक बारात निकलेगी। बारात के वापस समारोह स्थल पहुंचने पर तोरण, वरमाला व पाणिग्रहण संस्कार के कार्यक्रम होंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण तुलसी संग शालिग्राम का विवाह रहेगा।