राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
'हो सकता है अगला चुनाव कांग्रेस व भाजपा मिल कर लड़ें'
Bhaskar News
| Nov 29, 2012, 06:05AM IST

उन्होंने कहा, ‘हम राजनीतिक चेहरे नहीं बदलना चाहते वरन नियम बदलना चाहते हैं। यदि चुनाव के दो माह पहले सत्तारूढ़ पार्टियां अथवा विपक्षी दल जनलोकपाल विधेयक सहित चार कानून बनाने का वादा करते हैं तो हम राजनीतिक पार्टी की जगह वापस एनजीओ का ऑफिस खोल लेंगे।’
डॉ.विश्वास ने बताया कि आम आदमी पार्टी से सांसद या विधायक का चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार यह शपथ पत्र देगा कि जीतने पर उसे सुरक्षा गार्ड नहीं चाहिए, वह लाल बत्ती की गाड़ी में नहीं घूमेगा, वर्तमान वेतन का 25 प्रतिशत ही लेगा और कार्यकाल समाप्त होने के बाद पेंशन भी नहीं लेगा। साथ ही एक परिवार से एक ही व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा, उस परिवार का कोई भी सदस्य देश में कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेगा।
...कांग्रेस व भाजपा मिल कर लड़ें
कुमार विश्वास का कहना था कि भ्रष्टाचार के खेल में कांग्रेस व भाजपा एक-दूसरे को इतना सहयोग कर रही हैं कि शायद वर्ष 2014 में होने वाला चुनाव दोनों पार्टियां मिल कर लड़ सकती हैं। इनका चुनाव चिन्ह होगा हाथ में कमल का फूल।
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम कर रही है। इसी तरह हमने जब भाजपा अध्यक्ष से भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलने को कहा तो उन्होंने जवाब दिया, चार काम हम कांग्रेस के करते हैं, चार काम वो हमारे कर देते हैं, इस तरह राजनीति चलती है। कांग्रेस व भाजपा के बीच मिलीभगत की कुश्ती चल रही है।’
लोकपाल को डाकपाल बना दिया
एक प्रश्न के उत्तर में डॉ. विश्वास ने कहा कि सरकार जिस तरह का लोकपाल बिल राज्यसभा में रखने जा रही है, उसमें लोकपाल को डाकपाल से ज्यादा अधिकार नहीं दिए जा रहे। न तो सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी के रूप में कार्य कर सकती है और न ही इनके मुखियाओं की नियुक्ति को पारदर्शी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी को मूर्ख बना रही है, लेकिन मीडिया के माध्यम से लोग सब कुछ समझ रहे हैं।
मीडिया के खिलाफ षड़यंत्र
उन्होंने जी टीवी के संपादकों की गिरफ्तारी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने जैसे संपादकों के विरुद्ध शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली, वैसे ही रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
दरअसल सरकार मीडिया को हताश करने व अपनी ही तर्ज पर चलाने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सलमान खुर्शीद ने केजरीवाल के फरुखाबाद से सही सलामत नहीं लौटने देने की धमकी दी थी, तो उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा बनना चाहिए था, लेकिन नहीं बना।
राजस्थान में भीषण भ्रष्टाचार से ग्रस्त सरकार
राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को कुमार विश्वास ने भीषण भ्रष्टाचार से ग्रस्त बताते हुए कहा कि लोगों ने गहलोत पर विश्वास कर सत्ता सौंप दी थी, तब उनकी भले आदमी की इमेज हुआ करती थी, लेकिन अब से भ्रष्टाचारी लोगों से घिरे हुए हैं। भाजपा की हालत इससे भी ज्यादा खराब है।






