विज्ञापन
 
 
 
 

सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 05:30(09/02/12)
 
 
 
 
जोधपुर. श्री सुमेर पुष्टिकर सीनियर माध्यमिक विद्यालय का शताब्दी समारोह व वार्षिकोत्सव बुधवार को हषरेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों व 85 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व छात्रों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व शेरे राजस्थान जयनारायण व्यास के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि फलौदी विधायक ओम जोशी ने कहा कि 8 फरवरी 1912 को तत्कालीन शासक सुमेर सिंह द्वारा सुमेर पुष्टिकर स्कूल की स्थापना की गई थी।

इसके बाद 1933 में जयनारायण व्यास व सेवाराम पुरोहित की प्रेरणा से घर-घर आटा एकत्रित करके जय कन्या पाठशाला की स्थापना होने के बाद यह स्कूल लगातार प्रगति के पथ पर नए आयाम स्थापित करती रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाइर शीन काफ निजाम ने कहा कि स्कूल में पढ़कर शिक्षित हुए छात्र आज समाज व देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि नागौर के कलेक्टर एसएस बिस्सा व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने समारोह की सराहना की। उन्होंने श्री पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को स्कूल के सफल संचालन की बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में यश, तन्मय, रौनक एंड पार्टी ने मेरे पास आओ मेरे दोस्तों.. गाने पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।

पूर्णिमा बोड़ा एंड ग्रुप ने एक बार आवो नी जवांई जी पावणां.. लोक गीत पर थिरक कर दर्शकों का मनमोह लिया। समारोह में विभिन्न ग्रुप के युवक-युवतियों ने फिल्मी व राजस्थानी गानों पर थिरक कर शाम को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान जोरावरमल बोड़ा, प्रो. महावीरप्रसाद व्यास, दानमल बोहरा, दुर्गादेवी व्यास और सत्यवती जोशी को मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

स्कूल के अध्यापकों व यहां पढ़े 85 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें पीजी महिला महाविद्यालय के निदेशक डॉ. आरपी व्यास, राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर पुरोहित, श्री पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद व्यास को फूल-माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आनंद पुरोहित, घनश्याम छंगाणी, मुरलीधर जोशी, हीरालाल व्यास, महेश बोड़ा, संतोष व्यास, शांतिप्रसाद हर्ष, मोती किशन बोहरा, बीडी जोशी, अश्विनी पुरोहित, विजयराज जोशी, मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट के माईदास थानवी, प्रगति क्लब, जागरूक युवा फोर्स व पूर्व पार्षद सुरेश जोशी, सुनील पुरोहित ‘मोंटू’ के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोनालिसा सोसायटी के संचालक अरविंद बोहरा ने किया।

शताब्दी वर्ष पर किया यज्ञ

स्कूल के सरस्वती विद्या मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर स्कूल के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पं. विजय दत्त व जितेंद्र ओझा के आचार्यत्व और निरंजन व्यास कुंडाचार्य के सान्निध्य में पं. अरुण वल्लभ व्यास, चिरायु दवे, शैलेंद्र बिस्सा, कृष्ण कुमार जोशी तथा लक्ष्मीचंद बोहरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। यज्ञ के मुख्य यजमान महेशचंद्र पुरोहित व नीतू पुरोहित थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment