बाड़मेर.दिल्ली में 16 दिसंबर की रात चलती बस में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की दुनिया को अलविदा कह गई है। इस घटना के बाद से ही देश भर में बलात्कारियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर उबाल आया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बलात्कारियों का हौसला बढ़ा हुआ है। घोनरी नाडी (रावतसर) में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। वे नाबालिग का बोलेरो में अपहरण कर ले गए और वारदात के बाद उसको लावारिस हालत में फेंक दिया। पुलिस सजग नहीं रहती तो जनता का गुस्सा और बढ़ जाता।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कैसे घटा घटनाक्रम और कैसे पकड़े गए आरोपी >>>