राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब कक्षा एक से आठ तक के परिणाम ग्रेडिंग के आधार पर
Bhaskar News
| Oct 27, 2012, 00:35AM IST
यदि स्टूडेंट्स परीक्षा के दिनों में स्कूल में नहीं आ सकेगा तो उसके लिए स्कूल स्तर पर किसी अन्य दिन परीक्षा ली जाएगी। अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर स्टूडेंट्स को ग्रेडिंग दी जाएगी। यह नियम प्रदेश के राजकीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संस्कृत शिक्षा, शिक्षाकर्मी बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल, मदरसा बोर्ड की ओर से पंजीकृत मदरसों एवं राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों की कक्षा एक से आठ पर लागू होंगे। जिन स्कूलों में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) व्यवस्था लागू है, उनमें यह नियम लागू नहीं होंगे।
यह होगी ग्रेडिंग
86 से 100 प्रतिशत प्राप्तांक तक ‘ए’
71 से 85 प्रतिशत तक ‘बी’
51 से 70 प्रतिशत तक ‘सी’
31 से 50 प्रतिशत तक ‘डी’
0 से 30 प्रतिशत तक ‘ई’






