जोधपुर.यशराज फिल्म के बैनर तले एक अनाम फिल्म की शूटिंग जोधपुर में की जा रही है। बुधवार को पांचवीं रोड पर एक बारात के दृश्य फिल्माए गए।
फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म में ऋषि कपूर भी अभिनय कर रहे हैं। वे बुधवार सुबह ही जोधपुर पहुंचे थे।