राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
PHOTOS:डायरेक्टर चाहते थे इसलिए अभिनेत्री ने किया यह लेकिन बाद में लगा सही!
Bhaskar.com
| Jul 30, 2012, 00:04AM IST

जयपुर.रोल में परफेक्शन के लिए अब राजस्थानी फिल्मों की हीरोइनें भी अपनी बॉडी के साथ प्रयोग करने लगी हैं। हाल ही रिलीज हुई फिल्म भंवरी में अपने किरदार में वास्तविकता लाने के लिए हीरोइन नेहाश्री ने 7 किलो वजन बढ़ाया था।
नेहाश्री का कहना है कि ऐसा उन्होंने फिल्म के निर्देशक लखविंदर सिंह के कहने पर किया। भंवरी का किरदार एक गांव की लड़की का था और निर्देशक चाहते थे कि मैं उसी की तरह हैल्दी दिखूं। हालांकि पहले यह मुझे अजीब लगा, लेकिन फिर मैंने सोचा कि करके देखते हैं। फिल्म तैयार होने के बाद जब मैंने खुद को परदे पर देखा तो उनका फैसला बिल्कुल सही लगा।






