विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> PHOTOS: The Really Alarming To See The Film Scene

PHOTOS:इस असलियत को देख भूल जाएंगे खतरनाक फ़िल्मी सीन!

bhaskar news | Jul 04, 2012, 00:02AM IST
 
 

जोधपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी तैनात महिला कांस्टेबल को अब अपने तबादले के लिए सात साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं के लिए सात साल न्यूनतम सर्विस की बाध्यता में छूट देते हुए तीन साल कर दिया गया है।

गहलोत सोमवार सुबह राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में कमांडो ट्रेनिंग स्कूल और पुलिस विश्वविद्यालय खुलना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आरपीटीसी में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 652 प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रदेश में अपराध व आंतरिक सुरक्षा के बदलते परिवेश में राजस्थान पुलिस के समक्ष मौजूदा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व अनुशासन की आवश्यकता है।

पुलिस की नफरी 1 लाख होगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक हरीश मीणा ने कहा कि इस साल 10 हजार और अगले साल 12 हजार कांस्टेबलों की भर्ती होगी। उन्होने आने वाले समय में राजस्थान पुलिस बल की नफरी 72 हजार से 1 लाख तक करने के सरकार के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रारंभ में आरपीटीसी के कमांडेंट सवाईसिंह गोदारा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गोदारा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवानों को कानूनी ज्ञान के साथ ही अधिकारों व कत्र्तव्यों की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों में दक्ष प्रशिक्षकों को आकर्षित करने के लिए सरकार से इन्सेंटिव प्रदान करने का आग्रह किया।

पुलिस विवि की भूमि का पट्टा सौंपा

कार्यक्रम के दौरान जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल पुलिस एवं सुरक्षा विवि के लिए निशुल्क जमीन आवंटन का पट्टा डीजीपी मीणा व विवि के विशेषाधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव को सौंपा। दीक्षांत परेड में आरएसी के 16 प्लाटून कमांडर, 76 महिला कांस्टेबल और 560 पुरुष कांस्टेबल शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रशासन, राजस्थान पुलिस व बीएसएफ के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ कई जन प्रतिनिधि व प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित थे।

दीक्षांत परेड समारोह में परेड के अलावा राजस्थान पुलिस के जवानों ने मोटर साइकिल पर हैरत अंगेज करतब दिखाए गए। वहीं, विभिन्न श्रेणी में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आईजी (ट्रेनिंग) नीना सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment