राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एसीबी के डीआईजी नार्जारी को मिलेगा पुलिस पदक
Bhaskar News
| Jan 26, 2013, 04:49AM IST

जोधपुर.उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जोधपुर में कार्यरत एसीबी के डीआईजी संजीब कुमार नार्जारी को पुलिस पदक मिलेगा। इसी प्रकार यहां सीबीआई विंग में कार्यरत उप अधीक्षक वाईके शर्मा और सीआईडी (इंटेलिजेंस) विंग के निरीक्षक अजीतसिंह को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। असम के मूल निवासी संजीब नार्जारी वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
शर्मा ने अब तक 24 ट्रैप किए:
सीबीआई की जोधपुर विंग के उप अधीक्षक वाईके शर्मा वर्ष 1989 में उप निरीक्षक बने। वर्ष 1993 में वे निरीक्षक तथा वर्ष 2010 में उप अधीक्षक पद पर पदोन्नत किए गए। उन्होंने अब तक सेवा काल में 24 घूसखोर अफसरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
रेलवे भर्ती घोटाले के मामले में उन्होंने अजमेर स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष सचिव और सदस्यों के खिलाफ जांच की। वे संयुक्त राष्ट्र के विशेष मिशन के तहत ईस्ट तिमोर में सेवाएं दे चुके है। उन्हें दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में यह पुलिस पदक मिलेगा। सीबीआई के कुल 22 अफसरों को यह सम्मान दिया जाएगा। इनमें राजस्थान से शर्मा अकेले अफसर हैं।
तस्करों व आतंकियों को पकड़वाया
वर्ष 1983 में उप निरीक्षक के रूप में सीआईडी में भर्ती हुए अजीतसिंह ने अब तक के कॅरिअर में दर्जन भर प्रभावी कार्रवाई की। घड़साना स्थित बीआई में कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने 13 आतंकियों को पकड़वाकर हथियार बरामद किए। इसी तरह जोधपुर में आईएसआई के पांच जासूसों को पकड़ा था। इसके अलावा मादक पदार्थ, सोना व जाली मुद्रा भी उन्होंने बरामद की। इसके चलते उन्हें पुलिस पदक मिलेगा। यह पदक उन्हें बाद में जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा।







