जोधपुर.योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के अनुपयुक्त बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल अभी नादान है। इस बारे में देश की जनता निर्णय करेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने के बारे में टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
जोधपुर के निकट कापरड़ा में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए बाबा रामदेव मंगलवार को एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय बजट के बारे में बाबा ने कहा-‘यह डरी व मरी सरकार है और जिस सरकार की राजनीतिक मृत्यु हो चुकी है। उसने अपने ‘तेरहवें’ का बजट पेश किया है। यह आम जनता का गला घोंटने वाला बजट है।’