राजस्थान, एक ऐसा प्रदेश जहां कदम-कदम पर गूंजते हैं वीरता के किस्से, बलिदानों के गौरव का बखान करती दिलचस्प कहानियां, उसी राजस्थान का एक और पहलु भी है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है, वह है यहां के कुछ ऐसे स्थान जिनकी अपनी एक खास कहानी है और उस कहानी में छुपा हुआ है एक अद्भुत रहस्य।dainikbhaskar.com अपने पाठकों के लिए लाया है एक ऐसी सीरीज जिसमें हम रहस्य भरे इन स्थानों की कहानियों से रूबरू कराएंगे।SATURDAY SPECIAL नाम की इस सीरीज में आज हम आपके लिए लाए हैं उस गांव की कहानी, जो दो सौ वर्षों से रूहानी ताकतों के कब्जे में है और जहां जाने वालों को मिलता है वापस लौटने का संकेत।क्या है इस गांव की कहानी, पढ़िए नीचे :
जहां आत्माएं करती हैं वापस लौट जाने का इशारा!
यह गांव है राजस्थान के जैसलमेर जिले का कुलधरा गांव| कहा जाता है कि यह गांव पिछले दो सौ सालों से रूहानी ताकतों के कब्जे में है, कभी एक हंसता खेलता यह गांव आज एक खंडहर में तब्दील हो चुका है| प्रशासन ने इस गांव की सरहद पर एक फाटक बनवा दिया है जिसके पार दिन में तो सैलानी घूमने आते रहते हैं लेकिन रात में इस फाटक को पार करने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता|
जैसे -जैसे लोगों के कदम इस गांव के भीतर बढ़ते हैं यहां का तापमान लगातार कम होता जाता है यहां तक कि कई जगह यह तापमान माइनस में भी पहुंच जाता है| इन खंडहरों की दीवारों से आने वाली तरह-तरह की आवाजें रौंगटे खड़े करने वाली होती हैं| ऐसा प्रतीत होता है जैसे ये आवाजें हमें वहां से चले जाने का आदेश दे रही हैं|
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, आखिर क्या है इन आत्माओं का रहस्य>>>