विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Sham Injection Case: Raj Bholia Opened The Mail, A

नकली इंजेक्शन मामला: भोलिया की मेल ने खोला राज, एक और गिरफ्तारी

Bhaskar News | Aug 23, 2012, 04:15AM IST
 
 

जोधपुर.नकली मेरोपेनम इंजेक्शन बनाने वाले आरोपी भोलिया व अन्य ने दो और हायर एंटीबायोटिक इंजेक्शन के नकली ब्रांड बाजार में उतार दिए थे। हालांकि 26 मई को पुलिस द्वारा नाकोड़ा मेडिकोज पर मारे गए छापे में ये दोनों ब्रांड बरामद हुए थे, लेकिन भोलिया व अन्य आरोपियों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी थी।

पुलिस की जांच में भोलिया की ई-मेल से यह राज खुला है। इसके अलावा पुलिस ने बुधवार को मेरोसिडी व मेरोसुल इंजेक्शन के रेपर डिजाइन, प्रिंटिंग करवाने व इंजेक्शन की डिलीवरी से जुड़े सरदारपुरा सी रोड निवासी अजय चौधरी को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ में भी कई राज खुलने की संभावना है।

डीसीपी (पूर्व) राहुल प्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने हायर एंटीबायोटिक ‘कोप्लान’ व ‘सेलोपेन’ नाम के दो ब्रांड बाजार में उतारे थे। इनकी मैन्यूफैक्चरिंग प्लेथिगो इंदौर की बताई गई है, जबकि पुलिस ने इस कंपनी के नाम से छपे पैकिंग मेटेरियल, डिजाइन व प्रिंटिंग प्लेट जयपुर से जब्त की है। ऐसे में इन इंजेक्शनों के नकली होने की आशंका है। पुलिस ने औषधि नियंत्रक विभाग के मार्फत एमजीएच व एमडीएमएच प्रबंधन को मेरोसिडी व मेरोसुल के साथ इन इंजेक्शनों के लिखने का भी रिकॉर्ड जांचने को कहा है।

भंडार ने खरीदे इंजेक्शन

मेरोसिडी व मेरोसुल की जमकर खरीद करने वाले जोधपुर सहकारी होलसेल भंडार ने कोप्लान व सेलोपेन की भी खरीद की है। पुलिस व औषधि नियंत्रक विभाग की टीमों ने बुधवार को ही एमजीएच, एमडीएमएच की लाइफलाइन व कोऑपरेटिव की दुकानों की जांच की। इसके तहत एमडीएमएच के कोऑपरेटिव स्टोर व भंडार के सेंट्रल स्टोर पर करीब चार सौ इंजेक्शन की खरीद सामने आई है।

दोनों इंजेक्शनों पर रितिरिष बायोटेक चंडीगढ़ की टेक्निकल गाइडेंस से बनाने की जानकारी प्रिंट की गई है। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। दोनों इंजेक्शन की कीमत एक से डेढ़ हजार रुपए प्रिंट की गई है। विभाग ने इस काम के लिए जोधपुर के साथ पाली, जालोर, बाड़मेर के डीसीओ मनोज डोगरा, मनीष गुप्ता, भरत गोस्वामी, हरिओम गुप्ता को शामिल किया है। पुलिस की ओर से एसआई भंवरसिंह जाखड़ शामिल है।

प्रिंटिंग प्लेट बरामद

एसीपी (पूर्व) मनोज चौधरी ने बताया कि जयपुर में मेरोसिडी, मेरोसुल, कोप्लान व सेलोपेन इंजेक्शन के रेपर छापनी वाली प्रेस से प्रिंटिंग प्लेट बरामद कर ली है। इससे पहले पुलिस ने भोलिया की ई-मेल आईडी को खंगाला तो सभी की डिजाइन मिली। यह डिजाइन भोलिया ने अजय चौधरी के साथ मिलकर तैयार की और मेल से ही जयपुर छपाई के लिए भेजी थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment