राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
चैन से सो रहे थे देश के जांबाज तभी इस जहरीले 'दुश्मन' ने बना लिया शिकार!
Bhaskar News
| Aug 11, 2012, 00:15AM IST

बीकानेर.महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सांप के काटने से दो जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाजन पुलिस थाने के एसएचओ राणीदान उज्जवल ने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 2 गार्ड रेजीमेंट के सेना के जवान हरियाणा निवासी संजय कुमार जाट (31) व अनिल कुमार (35) रात को सो रहे थे। इस दौरान जवानों को सांप काट गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
आर्मी सूरतगढ़ कैंप के नायब सूबेदार राजेश कुमार ने घटना के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। सांप काटने से घायल एक अन्य जवान सेना के अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है।मृतकों का सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस थाने में मर्ग दर्ज की गई है।






