विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Something In The Bushes, Which Took The Lives Of Two Innocent

झाड़ियों में था कुछ ऐसा जिसने दिन-दहाड़े ले ली दो मासूमों की जान

1 of 2 Photos

रामगढ़/ जैसलमेर. कस्बे के तनोट चौराहे के निकट स्थित झाडिय़ों में हुए धमाके से दो बालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे कस्बे के तनोट चौराहे के निकट स्थित झाडिय़ों में जोरदार धमाका हुआ।

आसपास मौजूद लोगों ने सोचा कि कोई टायर फटा होगा परंतु जब वहां जाकर देखा तो दो बालकों के क्षत विक्षत शव पड़े थे। धमाके में दो बालकों की मौत होने की खबर पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई और वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसी दौरान 62वीं वाहिनी के समादेष्टा मनोज कार्की वहां पहुंचे तथा जानकारी हासिल की और पुलिस के साथ अपने गार्डों को तैनात किया।


धमाके की नहीं मिली जानकारी
धमाका किससे हुआ इसकी अब तक पुख्ता जानकारी नही मिल पाई है। बालकों के शवों के पास एक सेलनुमा बम पड़ा है। संभवतया उसी प्रकार के बम पर चोट लगने से वह फट गया।

दोनों बालक कस्बे के भील मोहल्ले के रहने वाले थे। दामोदर पुत्र शेराराम(11) व राहुल पुत्र आसु राम(11) भील निवासी रामगढ़ के रूप में उनकी पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही घरों में कोहराम मच गया।


रात 9 बजे उठाए शव: प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने तक शव नहीं उठाने पर परिजन अड़ गए और पत्थर डाल कर रास्ता जाम कर दिया। उपाधीक्षक सायरसिंह, उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र जैन्थ और ग्रामीणों के मध्य हुई वार्ता में तथा कबाडिय़ों के खिलाफ कार्रवाई करने की सहमती हुई।

वहीं मुख्यमंत्री सहायता कोष से मतृकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने को कहा। जिस पर रात 9 बजे बालकों के शव उठाए। जानकारी के अनुसार परिजनों का कहना है कि उक्त बम कबाडिय़ों ने यहां फेंके होंगे और जो बालकों के हाथ लग गए। 

आगे की तस्वीर में देखिए कैसी थी वह चीज...


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment