विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> Suspended ASP Over Bribery Charges Pretends Faint As Reaches Jail, Reports Normal

जेल जाते ही एसपी को आए चक्कर, कमर में दर्द

bhaskar.com | Jan 06, 2013, 07:34AM IST
 
 


अजमेर.  अजमेर के निलंबित एसपी राजेश मीणा की जेल जाते ही तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह उन्होंने सेंट्रल जेल अधीक्षक शंकर लाल ओझा से चक्कर आने और कमर दर्द की शिकायत की। उन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया। यहां कई जांचों के बाद उन्हें कैदी वार्ड में भर्ती कर लिया गया।

डॉ. एचसी बडज़ात्या ने एसपी मीणा की ईसीजी कराई, जो सामान्य पाई गई। डॉ. बडजात्या ने बताया कि सिरदर्द व चक्कर आने की शिकायत पर मीणा को न्यूरोसर्जन डॉ. बीएस दत्ता के पास भेजा गया। डॉ.दत्ता को बीच ऑपरेशन से बुलाया गया।

उनके कहने पर मीणा को व्हीलचेयर पर ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। डॉ.दत्ता ने बताया कि मीणा को न्यूरो की समस्या से पीडि़त नहीं पाया गया। मीणा ने कमर दर्द की शिकायत की तो उन्हें ऑर्थोपेडिक विभाग में रैफर किया गया। जहां डॉ. देवकांत मीणा ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी और सीटी स्कैन कराया।  इसके बाद मीणा को कैदी वार्ड में भर्ती किया गया। उनका भर्ती रजिस्ट्रेशन नंबर 534 है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment