विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Tampering On The Train, RPF Soldiers Arrested

अब RPF जवान ने चलती ट्रेन में की लड़की से अश्लील हरकतें!

1 of 4 Photos
मारवाड़ जंक्शन.ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के सिपाही ने चलती ट्रेन में एक लड़की से छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर सिपाही ने यात्रियों के साथ ट्रेन चालक से भी र्दुव्‍यवहार किया। ट्रेन में सवार उस लड़की ने बदनामी के डर से रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया, जबकि ट्रेन चालक व यात्रियों की शिकायत पर मारवाड़ जंक्शन पर जीआरपी ने आरपीएफ जवान को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका खुलासा देर रात को हुआ। जीआरपी के अनुसार शनिवार को दिन में बांद्रा से जयपुर आ रही ट्रेन अरावली एक्सप्रेस (9707) में इंजन के पीछे वाले कोच में शनिवार को रानी में तैनात आरपीएफ का सिपाही विजय चौधरी (28) निवासी चकवास (मंडावा) झुंझनू पहुंचा।
 
रानी से मारवाड़ जंक्शन के बीच इस जवान ने कोच के एक तरफ के दोनों गेट बंद कर दिए और बाथरूम करने गई एक युवती से छेड़छाड़ की। यह देख यात्रियों ने इसका विरोध किया। इस पर कोच में यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन का चालक वहां पहुंचा और गेट खुलवाया, तो उस जवान ने ट्रेन चालक से भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान कोच में सवार एक यात्री ने मोबाइल पर जीआरपी को इसकी सूचना दी। 
 
जीआरपी थाना प्रभारी देवाराम पोसवाल ने बताया कि ट्रेन के मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों व चालक की शिकायत पर आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे मारवाड़ जंक्शन में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पंद्रह हजार के मुचलके तथा एक साल के लिए नेकचलनी के लिए पाबंद कर जमानत दे दी गई।
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment