8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। राजस्थान में ऐसी कई महिलाएं हुई हैं, जिनका कुछ रोचक इतिहास रहा है या फिर जिन्होंने देश-दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर www.bhaskar.com अपने पाठकों के लिए लाया है ऐसी ही कुछ महिलाओं के जीवन के दिलचस्प पहलू, जिन्होंने राजनीति, खेल, बॉलीवुड आदि क्षेत्रों में राजस्थान का नाम रोशन किया है। आज हम आपको बता रहे हैं राजस्थान की उस बेटी की कहानी जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गॉड मदर मानती है।
पढ़िए, एक मंत्री की बेटी जो सलमान को मानती है गॉड मदर...
रंग रंगीलो राजस्थान बॉलीवुड में हमेशा अपनी एक अहम जगह बनाए हुए है। बॉलीवुड के नामी-गिरामी डायरेक्टर, कलाकार हमेशा राजस्थान की धरती से जुड़े रहे हैं। कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों में राजस्थान की खूबसूरती को देखा जा सकता है।
एक ओर जहां राजस्थान की खूबसूरती सिनेमा जगत को अपनी ओर लुभा रही है, वहीं यहां के कुछ चेहरे भी बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उन्हीं खास चेहरों में से एक चेहरा है अमृता काक झुनझुनवाला का, जिन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में एंट्री की।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, आखिर क्या है सलमान और अमृता काक का रिश्ता>>>