विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> The Tenant To The Landlord's Daughter's Rape And M

किराएदार और उसके दोस्तों ने कर की मकान मालिक की बेटी की ह्त्या!

Bhaskar News | Jul 29, 2012, 04:47AM IST
 
 


जोधपुर.बासनी स्थित डीडीपी नगर में एक युवती की मौत के मामले में शनिवार को किराएदार छात्र व उसके दोस्तों के खिलाफ ज्यादती व हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। इधर आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।

 

पुलिस ने बताया कि डीडीपी नगर निवासी पुखराज की बेटी गायत्री (22) का शव किराएदार भणियाणा (जैसलमेर) निवासी मोतीराम जाट के कमरे में मिला था। मोतीराम यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। बासनी थाने में मृतका के भाई अशोक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार दोपहर उसकी बहन कपड़े सुखाने गई थीं।

 

दोपहर दो बजे उसे ढूंढ़ा तो वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह किराएदार मोतीराम के कमरे में फंदे पर उसका शव लटकता मिला। उसके दोनों हाथों की कलाइयां कटी हुई थीं। मोतीराम व उसके दोस्तों ने ज्यादती के बाद हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। कमरे में काफी खून बिखरा हुआ था। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग गए। इधर पुलिस ने शनिवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

सुसाइड नोट की पड़ताल :

 

कमरे में मिले सुसाइड नोट की पुलिस पड़ताल कर रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने आत्महत्या का रूप देने के लिए यह सुसाइड नोट तैयार कर वहां रख दिया। पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट की भी जांच कर रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment