विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Three Thousand Primary Schools To Introduce Gradin

तीन हजार प्राथमिक स्कूलों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू

नवीन शर्मा | Jul 17, 2012, 03:18AM IST
 
 

बीकानेर.राज्य की तीन हजार 59 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ग्रेडिंग प्रणाली इस शिक्षा सत्र में लागू कर दी गई है। इन स्कूलों में अब परीक्षा के बजाय बालकों का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन किया जाएगा। अन्य स्कूलों में यह प्रणाली आगामी वर्षो में लागू की जाएगी।

राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत एसआईईआरटी, उदयपुर ने स्कूलों में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन पद्धति तय कर दी है। पहले चरण में यह प्रणाली 3059 उन प्राथमिक स्कूलों में लागू की जाएगी। इनमें लहर कार्यक्रम संचालित हो रहा है तथा इन स्कूलों में तीन या तीन से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें परीक्षाएं नहीं होंगी।

हर दो माह में रचनात्मक और हर पांच माह में योगात्मक मूल्यांकन होगा। पहले पांच माह में होने वाले मूल्यांकन का कोर्स अंतिम पांच माह के योगात्मक मूल्यांकन में रिपीट नहीं किया जाएगा। दस माह का शिक्षा सत्र होगा। सत्रांत में बालकों का मूल्यांकन ‘ए’ से ‘ई’ तक ग्रेडिंग प्रणाली से किया जाएगा।

राज्य की शेष प्राथमिक तथा 8वीं कक्षा तक ग्रेडिंग प्रणाली आगामी वर्षो में लागू की जाएगी। इन स्कूलों में इस शिक्षा सत्र में परीक्षाएं ही होंगी लेकिन किसी भी बालक को फेल नहीं किया जाएगा। उसे कक्षोन्नत करते हुए अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

इन स्कूलों में आरटीई के प्रावधानों को लागू करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक मधु सोरल की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। यह समिति स्कूलों में प्रवेश, परीक्षाएं, कक्षोन्नत और विषय संशोधन सहित सभी तरह की विसंगतियों की समीक्षा कर सुधार के लिए सुझाव प्रस्तुत करेगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment