आज से हर दिन है ख़ास, क्यों? यहां है जवाब
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 05:12(10/02/12)
जोधपुर. फरवरी की गुलाबी सर्दी और बासंती बयार के बीच वैलेंटाइन-डे का जादू शहर के माहौल और मार्केट पर पूरी तरह छा गया है। प्यार और रिश्तों की डोर को मजबूत बनाने, अपने प्यार के प्रति भावनाओं का इजहार करने के लिए युवा आतुर नजर आ रहे हैं।
साल के दूसरे महीने फरवरी का दूसरा सप्ताह प्यार भरे दिलों को समर्पित होता है। इन दिनों युवा खूबसूरत तरीके से अपने दिलों की भावनाओं को एक-दूसरे के सामने रखते हैं। वैलेंटाइन वीक में जहां हर दिन के हिसाब से अलग-अलग गिफ्ट दे सकते हैं, वहीं बाजार में भी इन दिनों हर दिन के लिए खास तोहफे मौजूद हैं, फिर चाहे वह चॉकलेट हो या फिर रंग-बिरंगे गुलाब के फूल।
तरह-तरह के बुके
वैलेंटाइन-डे पर गिफ्ट देने के लिए मार्केट में तरह-तरह के बुके मिल रहे हैं। इसमें राउंड शेप, हार्ट शेप, नेट कैप, डबल स्टेप, कार्निशन टू स्टेप, सिंगल पिलर स्टाइल के बुके शामिल हैं। इन सभी बुके को खास तौर पर लाल गुलाब से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा ग्लेडुला, कोको स्टिक, व्हाइट लिली स्टिक और ऑस्ट्रेलियन ग्रास बीट्स से भी बुके सजाए जाएंगे। स्वीट ड्रीम्स फ्लॉवर्स के उत्तम सिंह ने बताया कि वैलेंटाइन-डे के खास मौके पर लाल गुलाब की डिमांड सबसे अधिक होती है। बुके की कीमत 200 से लेकर दो हजार रुपए तक होती है।
प्यार के इजहार के दिन
10 फरवरी : टेडी-डे टेडी प्यार और दोस्ती का प्रतीक है। इसे गिफ्ट करने से दिल की बात खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाती है।
11 फरवरी : प्रॉमिस-डे प्रॉमिस डे के दिन लोग अपनों से जीवन भर साथ निभाने की कसम खाते हैं। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए मार्केट में कई प्रकार के लव स्टेच्यू और कोटेशन मौजूद हैं।
12 फरवरी : किस-डे यह सबसे खास और अलग दिन है।
13 फरवरी : हग-डे यह खास दिन ‘जादू की झप्पी’ देने का दिन है। इस दिन अपने रूठे दोस्तों को ‘जादू की झप्पी’ देकर फिर से मना सकते हैं।
14 फरवरी : वैलेंटाइन-डे यह सभी दिनों का सार्थक दिन है। इस दिन लोग रेड रोज देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।