विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Torn Clothes, Body Marks And Defenses Made ​​Himse

कपड़े फाड़े, शरीर पर खुद बनाये नाखूनों के निशान और गढ़ दी कहानी!

bhaskar news | Jun 28, 2012, 00:10AM IST
 
 


बालोतरा/जोधपुर.समदड़ी के ज्वैलर्स से सोना-चांदी लूट पुलिस जांच में मनगढ़ंत कहानी निकली। यह कहानी समदड़ी के खींवराज सोनी व बाबूलाल सोनी ने सोमवार रात डेढ़ बजे गढ़ी थी। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जोधपुर से सोना-चांदी बरामद कर लिया। ये दोनों जोधपुर आए थे, इन्हें समदड़ी के ही ज्वेलर पुरुषोत्तम सोनी ने जोधपुर से चांदी व सोना खरीदने के लिए 4 लाख 15 हजार रुपए दिए थे। इन्होंने घोड़ों का चौक से 1 किलो 966 ग्राम चांदी व सौ ग्राम सोना खरीदा लेकिन इसके बाद नीयत डोल गई।

वे रात करीब 10 बजे प्रतापनगर स्थित बंगाली बस्ती चले गए, यहां खींवराज का भाई रहता है। दोनों ने सोना-चांदी वहां छिपा दिया और समदड़ी के लिए रवाना हो गए। कल्याणपुर से आगे सांखलों की ढाणी गांव के फांटा के पास इन्होंने कार रोक दी। दोनों ने अपने कपड़े फाड़े, शरीर पर नाखूनों से निशान बनाए।

मोबाइल फेंक दिए और कहानी को लूट का रूप देने के लिए कार के शीशे भी तोड़ डाले। इसके बाद किसी राहगीर के मोबाइल से समदड़ी के मदन सोनी को बताया कि तीन बाइक लेकर आए 5-6 युवक उनसे सोना-चांदी लूटकर ले गए। इस पर समदड़ी से काफी संख्या में ज्वैलर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बड़ी वारदात को देखते हुए डीएसपी रामेश्वरलाल ने भी मौका मुआयना किया। मंगलवार सुबह पुरुषोत्तम सोनी ने खींवराज व बाबूलाल सोनी की कहानी के आधार पर लूट का मामला दर्ज कराया।

अलग-अलग पूछा तो शक पुख्ता हुआ

पुलिस ने लूट की घटना को गंभीरता से लिया। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करवाई। इधर, डीएसपी रामेश्वरलाल व कल्याणपुर थानाधिकारी ज्येष्ठ दान चारण ने खींवराज व बाबूलाल दोनों से अलग-अलग पूछताछ शुरू की। बाड़मेर एसपी राहुल बारहट ने पूरा फीडबैक लेकर दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई।

संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने लूट की पूरी कहानी उगल दी। पुलिस ने जोधपुर में प्रतापनगर स्थित बंगाली बस्ती से खींवराज के भाई के घर से सोना-चांदी बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment