राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ट्रोला-ट्रक भिड़ंत के बाद लगी आग, जेसीबी से केबिन तोड़ बाहर निकाले लोग
Bhaskar News
| Aug 23, 2012, 03:27AM IST

इनमें से गुरुदयाल की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल ने तीन चक्कर लगाए।
फेरे लगने पडकाफी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना को लेकर काफी समय तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने कच्चे मार्ग से यातायात को डायवर्ट करवाया।
पुलिस के अनुसार माडिया (नोखा) बीकानेर निवासी विष्णु कुमार पुत्र मगनीराम विश्नोई बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने ट्रक में पत्थर भरकर पाली की तरफ आ रहा था। इस दौरान नेशनल हाइवे 14 पर रामासिया गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रोला से ट्रक टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
इस बीच ट्रक के डीजल टैंक में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे ट्रक व ट्रोले में सवार लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना में विष्णु कुमार विश्नोई निवासी नोखा निवासी मौके पर ही जिंदा जल गया। हादसे में ट्रोला मालिक गुरुदयाल, ट्रोला चालक घनश्याम, गुरुदयाल का साला घायल हो गए, जबकि ट्रक में सवार माडिया (नोखा) बीकानेर निवासी गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे में झुलसे लोगों को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया है, इसमें से गुरुदयाल की हालत चिंताजनक होने पर उसे जोधपुर के लिए रेफर किया है। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रोला चालक घनश्याम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
जेसीबी से केबिन तोड़कर निकाला लोगों को
टक्कर के बाद ट्रक में आग लगने के बाद दोनों वाहनों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए पुलिस ने इस मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की मदद ली, मगर आग तेज होने के कारण उनकी हिम्मत जवाब दे गई। आखिर में पुलिस ने इस मार्ग पर खड़ी एक जेसीबी को बुलाकर दोनों वाहनों की केबिन को तोड़कर उसमें फंसे चार जनों को बाहर निकाला। इस दौरान मृतक का शव जलकर हड्डियों के ढांचे में तब्दील हो गया था।






