विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Twisted Pieces - Pieces Of Sati's Body!

शिव ने किया तांडव, विष्णु ने घुमाया चक्र और टुकड़े -टुकड़े हो गया सती का शरीर!

1 of 7 Photos
राजस्थान का धर्म और आस्था से बहुत ही गहरा नाता है|यहां कदम-कदम पर देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर या चबूतरे बखूबी देखे जा सकते हैं, साथ ही उन स्थानों पर आस्था के पुजारियों का जमावड़ा देखा जाना भी आम बात है|इसी आस्था का परिणाम ही है कि तीर्थ नगरी पुष्कर और ख्वाजा साहब की दरगाह वाला अजमेर पूरी दुनिया में अपनी एक अमिट छाप बनाए हुए हैं|विश्व प्रसिद्ध इन स्थानों के अतिरिक्त और भी कई ऐसे स्थल हैं जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के लिए भी धार्मिक दृष्टी से खासा महत्त्व रखते हैं|dainikbhaskar.com अपने पाठकों के लिए लाया है एक सीरीज, जो राजस्थान के ऐसे ही धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी साझा करेगा|'धर्म यात्रा' नाम की इस सीरिज की आज की इस विशेष कड़ी में पेश है एक ऐसे स्थल की कहानी जहां 'शक्ति' के शीश की पूजा होती है।
 
पढ़िए, आखिर क्यों यहां पूजा जाता है 'शक्ति' का शीश...
 
राजपूतों के गौरवशाली इतिहास को समेटे राजस्थान पर्यटन के साथ-साथ कई प्राचीन धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है।यहां प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक स्थान है सुंधामाता का मंदिर।श्रृद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र यह मंदिर जालोर जिले में जिला मुख्यालय से 105 किमी दूर रानीवाड़ा तहसील में मालवाडा और जसवंतपुरा के बीच स्थित है। नवरात्री में इस मंदिर में देश-भर के श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहता है।अरावली की पहाड़ियों में धरातल से 1220 मी की ऊंचाई पर एक प्राचीन गुफा में माँ शक्ति अघ्टेश्वरी देवी के रूप में विराजमान हैं।
 
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, आखिर क्यों विष्णु को करने पड़े सती के शरीर के टुकड़े>>>
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment