विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur >> Will Be Heard In The Desert 'Mi-17 V5's Thunder!

रेगिस्तान में सुनाई देगी ‘एमआई-17 वी5’ की गर्जना!

Bhaskar News | Sep 28, 2012, 06:05AM IST
 
 


 

जोधपुर.भारतीय वायुसेना में गत 17 फरवरी को शामिल किए गए रूस निर्मित अपग्रेडेड हेलिकॉप्टर ‘एमआई -17 वी5’ की मारक क्षमता का परीक्षण थार के रेगिस्तान में किया जाएगा। यह परीक्षण पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में दो तीन दिन बाद शुरू होने की संभावना है। 
 
माना जा रहा है कि  परीक्षण के बाद इस हेलिकॉप्टर की पहली स्क्वाड्रन की तैनातगी जोधपुर जिले के फलौदी एयरफोर्स स्टेशन पर की जाएगी। अगले साल 22 फरवरी को पोकरण फायरिंग रेंज में होने वाले युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति 2013’ में भी यह हेलिकॉप्टर पहली बार अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेगा। पश्चिमी सीमा के निकट इसकी पहली तैनातगी के कारण ही इसका परीक्षण शुरू किया गया है।  
 
भारत ने 80 हेलिकॉप्टर खरीदे : 
 
मीडियम व मालवाहक हेलिकॉप्टर एमआई 17 का ज्यादातर उपयोग पहले  रेस्क्यू ऑपरेशन में होता था। इसमें बदलाव कर इसके इंजन व मारक क्षमता को और शक्तिशाली किया गया है। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment