विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Bikaner >> नाल एयरपोर्ट के लिए एनओसी मिली

नाल एयरपोर्ट के लिए एनओसी मिली

Matrix News | Nov 26, 2011, 01:04AM IST
 
 

भास्कर न्यूज त्नबीकानेर
रक्षा मंत्रालय ने बीकानेर में एयरपोर्ट बिल्डिंग के लिए संशोधित एनओसी जारी कर दी है। इसके अनापत्ति पत्र के साथ यहां एयरपोर्ट बिल्डिंग बनने का रास्ता साफ हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है, अब मार्च 2012 तक एयर टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा।
रक्षा मंत्रालय की ओर से नाल एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल की ऊंचाई 6.75 मीटर रखने की इजाजत दी है।पूर्व में इस बिल्डिंग के लिए पांच मीटर ऊंचाई की इजाजत दी गई थी मगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इतनी कम ऊंचाई टर्मिनल भवन न बन पाने की बात कही। ऐसे में काम रुक गया। सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने इस मुद्दे पर नागर विमानन एवं रक्षा मंत्रालय को इस संबंध में संशोधित अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने के लिए चि___ियां लिखी। संसद में भी यह मुद्दा उठाया। इसी आधार पर रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने सांसद को चि_ी लिखकर यह मंजूरी मिलने की सूचना दी है।
नाल एयरपोर्ट के सहायक प्रबंधक आर.एस.मीणा का कहना है, यह मंजूरी मिलने के साथ ही अब काम में तेजी लाई जाएगी। मार्च 2012 तक टर्मिनल भवन बनाने का लक्ष्य है जो पूरा हो जाएगा। जिला उद्येग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसिया ने कहा कि उद्यमियों ने हवाई सेवा शुरू करवाने के लिए हर दरवाजे पर दस्तक दी। प्रयास रंग ला रहे हैं। उम्मीद है जल्द हवाई से शुरू हो जाएगी।
सेवाएं मार्च-अप्रैल से
एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग मार्च 2012 तक बनकर पूरी हो जाने के साथ ही मार्च या अप्रैल से ही यहां हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। सांसद मेघवाल के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बी.पी.अग्रवाल से इस संबंध में बातचीत हुई है। वे टर्मिनल भवन बनते ही सेवाएं देने के लिए तैयार है।
शुरुआत में प्रदेश के शहर जुड़ेंगे
बीकानेर में हवाई सेवा के शुरुआती दौर में प्रदेश के शहरों को एटीआर-72 विमान के जरिये जोड़ा जाएगा। इस 48 सीटों वाले विमान से बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा तक उड़ान दी जाएगी। सांसद मेघवाल का कहना है, जल्द ही ऐसा रूट तय करवाएंगे जिससे बीकानेर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि सीधे जुड़ जाएं। एटीआर चलने से जो यात्रीभार सामने आएगा वह इसके लिए मुख्य आधार होगा। इसके साथ ही लोगों से बातचीत के आधार पर सेवा प्रदाता कंपनियों से रूट तय करने के बारे में चर्चा करेंगे।
खुश हुआ बीकानेर
॥हवाई सेवा शुरू करवाने के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल लंबे समय से प्रयासरत है। महामहिम राष्ट्रपति के बीकानेर आगमन पर गजनेर पैलेस में उनसे मिलकर यह मुद्दा रखा था। शुक्रवार दोपहर को ही राष्ट्रपति भवन से फोन के जरिये सूचना मिली है कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय को चि_ी भेजी थी और मंजूरी दे दी गई है।ञ्जञ्ज
कन्हैयालाल बोथरा,
पूर्व सचिव बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल
॥भाजपा सांसद के प्रयासों से हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हुआ है। बीकानेर के व्यापार,उद्योग के साथ ही यहां के आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।ञ्जञ्ज
शशि शर्मा, शहर भाजपा अध्यक्ष
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment